'लवरात्रि' हीरो आयुष शर्मा ने कहा- 'हमेशा चाहता था रोमांटिक किरदार से शुरुआत करना'

मुंबई: हिंदी फिल्म 'लवरात्रि' से करियर की शुरुआत कर रहे अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा है कि वह हमेशा से रोमांटिक किरदार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू करना चाहते थे. सह-कलाकार वरीना हुसैन के साथ के.सी. कॉलेज पहुंचे आयुष ने संवाददाताओं से यह बात कही.

रोमांस या एक्शन शैली को लेकर अपनी पसंद के बारे में पूछे जाने पर आयुष ने कहा, "फिलहाल, रोमांटिक फिल्में मुझे उत्साहित करती हैं. मैं हमेशा से रोमांटिक अभिनेता के तौर पर शुरुआत करना चाहता था." फिल्म के ट्रेलर और गीतों को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर आयुष ने कहा, "जब आपको पहली बार दर्शकों से इतना प्यार और समर्थन मिलता है तो यह बहुत अच्छा अहसास होता है."

'लवरात्रि' के नए गाने में दिखी आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की रोमांटिक केमेस्ट्री

उन्होंने कहा, "यह हमारी ऊर्जा को बढ़ाता है और इससे अच्छा करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ता है. हमारी फिल्म के गानों और ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए उत्साहित होने के साथ-साथ घबराहट भी महसूस कर रहा हूं कि फिल्म रिलीज होने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी." आयुष का मानना है कि बॉलीवुड में टिके रहना मुश्किल है.

Stree Movie Review: डराते-डराते आपको आपको खूब हंसाएगी 'स्त्री'

गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनीं 'लवरात्रि' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. वह पहली बार फिल्म का निर्देशन कर रहे है. सलमान खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. लवरात्रि' 5 अक्टूबर को रिलीज होगी.

from bollywood https://ift.tt/2PUxu2a

Comments

Popular posts from this blog

BubbleUPnP server installed on Synology 214+ issues.

Zidoo UHD3000

ZIDOO X20 / X20 PRO Super Audio DAC Owners Thread