'मंटो' के लिए ऋषि कपूर, जावेद अख्तर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नहीं लिया है मेहनताना

मुंबई: अभिनेत्री और फिल्मकार नंदिता दास की आने वाली फिल्म 'मंटो' के लिए ऋषि कपूर, गुरदास मान नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जावेद अख्तर ने मेहनताने के तौर पर एक पैसा नहीं लिया है. नंदिता का कहना है कि जीवन में पैसे से आगे भी बहुत कुछ है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभा रहे हैं. नवाज ने मेहनताने के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया है. नंदिता ने कहा, "यह एक ऐसा किरदार है जिसके लिए कोई कलाकार अपना एक हाथ और पैर दे सकता है. फिर भी, इसके लिए नाममात्र मेहनताना भी नहीं लेने के लिए मैं नवाज की शुक्रगुजार हूं." उन्होंने कहा, "ऋषि कपूर और गुरदास मान ने हमारी पहली बैठक में ही मंजूरी दे दी. मैंने फिल्म के किरदारों के साथ न्याय करने वाले अन्य कलाकारों से संपर्क करने के लिए अपनी जान पहचान और साख का इस्तेमाल किया और काम करने के लिए राजी किया." परेश रावल भी दिखेंगे 'मंटो' में कई प्रसिद्ध कलाकार भी सिर्फ फिल्म का सहयोग करने के लिए छोटे किरदार करने के लिए राजी हो गए. अभिनेता परेश रावल ने उनके साथ 'फिराक' के बाद अब 'मंटो' में काम किया है. नंदिता ने कहा, "राजनीतिक रूप से, हमारे मतभेद (परेश रावल से) हो सकते हैं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर आपसी सम्मान होता है और मैं सच्चे दिल से उनकी आभारी हूं कि उन्होंने पूरे दिल से अपना किरदार निभाया." फिल्मी फ्राइडे: आज रिलीज हो रही है 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' सहित पांच फिल्में नए अवतार में नज़र आएंगे जावेद अख्तर वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर के बारे में उन्होंने कहा, "मैं जावेद अख्तर को 'फायर' से भी पहले से जानती हूं. और, मेरा यह हमेशा से मानना रहा है कि कैमरे के सामने वे संपूर्ण होंगे." नंदिता ने कहा कि जावेद अख्तर एक नए अवतार में दिखेंगे, जावेद साब की तरह नहीं. अक्षय कुमार की 'GOLD' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सउदी अरब में रिलीज होने वाली बनेगी पहली बॉलीवुड फिल्म जीवन में पैसे से बढ़कर भी बहुत कुछ है नंदिता दास ने कहा कि जीवन में पैसे से बढ़कर भी बहुत कुछ है. उन्होंने ऐसी कई परियोजनाओं पर काम किया है और कभी भी आर्थिक लाभ लेने के बारे में नहीं सोचा. फिल्म में रणवीर शौरी, दिव्या दत्ता, पूरब कोहली, राजश्री देशपांडे और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है. यहां देखें 'मंटो' का ट्रेलर:

from bollywood https://ift.tt/2wttygu

Comments

Popular posts from this blog

BubbleUPnP server installed on Synology 214+ issues.

Zidoo UHD3000

ZIDOO X20 / X20 PRO Super Audio DAC Owners Thread