अनिल कपूर के अच्छे दिन की तलाश हुई पूरी, रिलीज़ हुआ ‘फन्ने खान’ का नया गाना ‘अच्छे दिन अब आये रे’

मुंबई: अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और पीहू संद जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘फन्ने खान’ इन दिनों अपने एक गाने ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ के बोल की वजह से सुर्खियों में है. लेकिन अब फिल्ममेकर्स ने इस गाने का नया वर्ज़न रिलीज़ किया है. नए वर्ज़न के बोल हैं ‘अच्छे दिन अब आये रे’.

इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है और अमित त्रिवेदी ने अपनी आवाज़ से सजाया है. गाने में संगीत भी अमित त्रिवेदी ने ही दिया है. बता दें कि इससे पहले वाले वर्जन में भी संगीत और आवाज़ अमित त्रिवेदी के ही थे.

फिल्म की बात करें तो एक म्यूजिकल फिल्म है. 'फन्ने खान' के सभी किरदार अपने आप में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. जहां ऐश्वर्या फिल्म में एक जानीमानी सिंगर हैं, वहीं तंगहाली से परेशान अनिल कपूर अपनी बेटी लता (पीहू संद) को सिंगर बनाने में जुटे हैं. अनिल कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे राजकुमार राव ऐश्वर्या को किडनैप करते हैं, ताकि उनसे फिरौती के पैसे लेकर अपने दोस्त अनिल कपूर की मदद कर सकें.

यहां देखें गाना 'अच्छे दिन अब आये रे’
https://youtu.be/SFkFDe5-kLg
3 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार 'फन्ने खान' का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है. इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को संगीत से सजाया है अमित त्रिवेदी ने. 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद ऐश्वर्या अब इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. अभी तक रिलीज हुए ट्रेलर और गानों के देखने के बाद साफ है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देने वाली हैं.

यहां देखें पहले रिलीज़ हुआ गाना 'अच्छे दिन कब आएंगे'...
https://youtu.be/LF-Li0hnZTA

from bollywood https://ift.tt/2K863hf

Comments

Popular posts from this blog

PM Modi Pays tribute at Memorials of Mahatma Gandhi, Atal Bihari Vajpayee

Is this build ok?

Sony vpl-vw270 true 4k projector 5 years warranty - BLACK FRIDAY